Breaking News
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
क्या पुर्तगाल के अगले मैचों में दिखेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? चोट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, हिमाचल में घरेलू गैस 1000 रुपये के करीब
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
फरीदाबाद में कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

एआई से फर्जी आवाज और फोटो बनाकर हो रही ठगी, एसीपी ने छात्रों को किया सतर्क

एआई से फर्जी आवाज और फोटो बनाकर हो रही ठगी, एसीपी ने छात्रों को किया सतर्क

आगरा: सोशल मीडिया पर बढ़ती सक्रियता लोगों के लिए खतरा भी बनती जा रही है। फोटो, वीडियो और रोजमर्रा की गतिविधियों की जानकारी साझा करना साइबर अपराधियों को अवसर दे रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ठग लोगों की नकली तस्वीर और आवाज तैयार कर उनके परिजनों से पैसे ऐंठ रहे हैं। इस खतरे को लेकर एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी।

यह बातें उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने छात्रों से कहा कि सोशल मीडिया का सीमित और सोच-समझकर उपयोग करें तथा निजी जानकारी सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर साझा करने से बचें।

एसीपी ने बताया कि आजकल बच्चे और युवा मोबाइल पर वीडियो देखने में अधिक समय बर्बाद कर रहे हैं, जिससे न तो ज्ञान बढ़ता है और न ही भविष्य को लेकर कोई दिशा मिलती है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल मनोरंजन के बजाय जानकारी और सीखने के लिए किया जाना चाहिए।

उन्होंने पुलिस से सहायता लेने की प्रक्रिया भी समझाई। कहा कि घर, स्कूल या रास्ते में किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत 112 पर कॉल करें। वहीं साइबर ठगी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, उतनी ही ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों की अहमियत पर भी जोर दिया गया। एसीपी ने कहा कि रेड लाइट तोड़ना, सीट बेल्ट न लगाना और हेलमेट न पहनना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि जान के लिए भी खतरनाक है। सुरक्षित वाहन संचालन के लिए नियमों का पालन जरूरी है।

छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने अखबार पढ़ने की उपयोगिता भी बताई। कहा कि अखबार देश-दुनिया की सटीक और तथ्यात्मक जानकारी का सबसे विश्वसनीय माध्यम है। सोशल मीडिया पर मिलने वाली कई जानकारियां भ्रामक हो सकती हैं, जबकि अखबार में खबरें पूरी जांच-पड़ताल के बाद प्रकाशित होती हैं। नियमित अखबार पढ़ने से सामान्य ज्ञान बढ़ता है और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के रास्ते खुलते हैं।

Back To Top