Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

गाजियाबाद के हरसांव में साइबर ठगी, युवक के खाते से 93 हजार रुपये उड़ाए

गाजियाबाद के हरसांव में साइबर ठगी, युवक के खाते से 93 हजार रुपये उड़ाए

गाजियाबाद। शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर एक युवक को हजारों रुपये का चूना लगा दिया गया। मामला कविनगर थाना क्षेत्र के हरसांव इलाके का है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार हरसांव निवासी पंकज कुमार के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया, जिसमें खुद को ई-कॉमर्स कंपनी का प्रतिनिधि बताया गया। मैसेज में एक लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करने और कुछ जरूरी जानकारी अपडेट करने को कहा गया। भरोसा कर पंकज ने लिंक खोलकर मांगी गई डिटेल भर दी।

कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने लगे। दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 93 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए। खाते से रकम कटते ही उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक साइबर ठगों ने फर्जी लिंक के जरिए मोबाइल एक्सेस कर बैंकिंग जानकारी हासिल की और वारदात को अंजाम दिया। संबंधित खातों को ट्रेस कर रकम फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि साइबर टीम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

Back To Top