Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत

महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

तिलक नगर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत,आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र में सुभाष नगर मेट्रो के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ। स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत Deen Dayal Upadhyay Hospital ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रघुवीर नगर निवासी हेम शंकर के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में डिलीवरी का काम करता था और ड्यूटी से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार काफी तेज गति में थी और पीछे से टक्कर मारने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि मौके से कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आई है।

तिलक नगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Back To Top