Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

सीएम योगी ने दिए होली से पहले वेतन देने के निर्देश, संपत्ति विवरण न देने वालों को अंतिम मौका

सीएम योगी ने दिए होली से पहले वेतन देने के निर्देश, संपत्ति विवरण न देने वालों को अंतिम मौका

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व से पहले प्रदेश के सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि नियमित कर्मियों के साथ-साथ आउटसोर्सिंग, संविदा और सफाई कर्मचारियों का वेतन भी हर हाल में होली से पहले जारी किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सरकार ने 3 मार्च को होली के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किया है।

संपत्ति विवरण न देने वालों को अंतिम मौका

राज्य सरकार ने चल-अचल संपत्ति का विवरण जमा न करने वाले कर्मचारियों को 10 मार्च तक अंतिम अवसर दिया है। निर्देशों के अनुसार, जो कर्मचारी इस अवधि में अपना ब्योरा उपलब्ध करा देंगे, उनका जनवरी माह का वेतन जारी कर दिया जाएगा।

मुख्य सचिव एसपी गोयल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, पूर्व में 31 जनवरी 2026 तक संपत्ति विवरण अपलोड करना अनिवार्य किया गया था। 6 जनवरी 2026 को यह भी स्पष्ट किया गया था कि तय समयसीमा तक विवरण न देने वालों का जनवरी वेतन रोका जाएगा। निर्धारित तिथि तक 47,816 कर्मचारियों ने विवरण प्रस्तुत नहीं किया था।

नियमों के साथ राहत

सरकार ने 26 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक दोबारा अवसर दिया है, लेकिन इसे सख्त शर्तों से जोड़ा गया है। समय पर विवरण न देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वर्तमान चयन वर्ष में पदोन्नति पर विचार नहीं होगा और एसीपी का लाभ भी इस वर्ष नहीं मिलेगा। विदेश यात्रा, प्रतिनियुक्ति या अन्य मामलों में विजिलेंस क्लीयरेंस भी रोकी जा सकती है।

Back To Top