Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.4 दर्ज

कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.4 दर्ज

Kolkata Earthquake: कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में शुक्रवार दोपहर अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 दर्ज की गई। झटके महसूस होते ही लोग एहतियातन अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था। European-Mediterranean Seismological Centre (EMSC) के अनुसार, भूकंप की गहराई लगभग 35 किलोमीटर रही। वहीं Bangladesh Meteorological Department (BMD) ने भी 5.4 तीव्रता के भूकंप की पुष्टि की है।

कोलकाता में दोपहर करीब 1:20 बजे झटके महसूस किए गए। शहर के अलग-अलग इलाकों से सामने आए वीडियो में पंखे और घरेलू सामान हिलते दिखाई दिए। कई लोगों ने बताया कि झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिसके बाद वे एहतियातन नीचे खुले स्थानों की ओर चले गए।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि वे घर के भीतर बैठे थे, तभी अचानक फर्नीचर और पंखे हिलने लगे। स्थिति को समझते ही परिवार के लोग बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और हलचल के वीडियो पोस्ट किए।

हालांकि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

Back To Top