Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

उत्तराखंड में हिमस्खलन का खतरा: ऊंचाई वाले इलाकों के लिए डीजीआरई की चेतावनी जारी

उत्तराखंड में हिमस्खलन का खतरा: ऊंचाई वाले इलाकों के लिए डीजीआरई की चेतावनी जारी

 देहरादून- उत्तराखंड में मौसम और हिमस्खलन को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। रक्षा भू-तकनीकी अनुसंधान संस्थान (DGRE) ने ताज़ा बुलेटिन जारी कर ऊंचाई वाले इलाकों में रहने और जाने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

बुलेटिन के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खतरे का स्तर ‘दो’ रखा गया है, जिसका मतलब है कि यहां मध्यम खतरा है और छोटे हिमस्खलन हो सकते हैं। वहीं रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में खतरे का स्तर ‘एक’ यानी कम जोखिम बताया गया है। विशेषज्ञों ने खास तौर पर ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।

इधर मौसम विभाग ने भी 23 मार्च के लिए चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा और 27 मार्च तक राज्यभर में मौसम अस्थिर रहने की संभावना है।

तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया और यह 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब दो डिग्री कम होकर 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है।

Back To Top