Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत

महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

भजनपुरा में युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन घायल युवक को नजदीकी अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक पर कई बार चाकू से वार किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए क्राइम और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिन्होंने महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और घटना के पीछे की वजह का खुलासा किया जाएगा।

Back To Top