Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत

महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

चारा लेने गई युवती पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

चमोली- बूंगा गांव में जंगली जानवर के हमले से एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। 26 वर्षीय गोविंदी, जो अपने मायके आई हुई थी, घर के पास खेतों में पशुओं के लिए चारा इकट्ठा कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उस पर हमला बोल दिया। हमले में महिला के सिर, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई और घायल महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया, जिसके तहत उसे हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है।

वन विभाग ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। महिला का ससुराल हारमनी क्षेत्र में बताया जा रहा है।

Back To Top