Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत

महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी

अक्षय कुमार एक बार फिर कॉमेडी के रंग में लौटने जा रहे हैं अपनी नई फिल्म  ‘भूत बंगला  के साथ, जो अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। लंबे समय बाद वह निर्देशक  प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म को हाल ही में  UA सर्टिफिकेट मिल चुका है। यह एक हल्की-फुल्की हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें डर के बजाय हास्य और मजेदार स्थितियों पर ज्यादा जोर दिया गया है।

करीब डेढ़ दशक बाद अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर से साथ आई है, जिसने पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ‘हेरा फेरी’ , ‘गरम मसाला’ , 'भूल भुलैया' और ‘भागम भाग’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया था।

इस फिल्म में अक्षय के साथ तब्बू, परेश रावल,  राजपाल यादव और मिथिला पालकर जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को एक फैमिली एंटरटेनर के तौर पर तैयार किया गया है, जिसमें कॉमेडी और हल्के हॉरर का मिश्रण देखने को मिलेगा।

 ‘भूत बंगला 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसे इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा है।

Back To Top