Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत: RCB और SRH आज चिन्नास्वामी में आमने-सामने

IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत: RCB और SRH आज चिन्नास्वामी में आमने-सामने

RCB vs SRH In 1st IPL Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन आज 28 मार्च से शुरू हो रहा है, और उद्घाटन मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जहां दोनों टीमें नए सीजन की विजयी शुरुआत के इरादे से उतरेंगी।

RCB की बैटिंग पावरफुल, गेंदबाजी पर सवाल

RCB की बल्लेबाजी इस बार भी बेहद मजबूत दिखाई दे रही है। विराट कोहली और फिल सॉल्ट की जोड़ी पिछले सीजन की तरह शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती है। घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन फॉर्म के बाद देवदत्त पडिक्कल से भी काफी उम्मीदें होंगी।

मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा जैसे मैच फिनिशर RCB को मजबूती देते हैं। ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड भी टीम के बैलेंस को बेहतर बनाते हैं। वेंकटेश अय्यर के आने से टीम की हिटिंग पावर और बढ़ी है।

हालांकि, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे, जिससे जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आएगी।

SRH की उम्मीदें टॉप ऑर्डर पर

हैदराबाद की टीम की बल्लेबाजी उनके शीर्ष क्रम पर ज्यादा निर्भर है। ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तिकड़ी SRH के लिए रन मशीन साबित हो सकती है। पैट कमिंस उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए शुरुआती मैचों में कप्तानी ईशान किशन करेंगे।

पिछले सीजन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस बार भी SRH की रन मशीन बन सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में अनिकेत वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी टीम को गहराई देते हैं।

लेकिन SRH की गेंदबाज़ी को कमजोर माना जा रहा है। तेज गेंदबाजी में जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा अनुभव तो लाते हैं लेकिन आक्रमण उतना धारदार नहीं दिखता। स्पिन विभाग भी युवा खिलाड़ियों के सहारे है, जिसमें जीशान अंसारी पर नजरें होंगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 26 मुकाबले खेले गए हैं।

SRH ने 13 मैच जीते
RCB ने 11 मैच जीते
2 मुकाबले बिना नतीजे रहे
SRH का IPL का सबसे बड़ा स्कोर 287/3 (2024) RCB के खिलाफ ही है, जबकि RCB का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 262/7 रहा है।

Back To Top