Oscar Awards New Update: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड्स में शामिल Academy Awards को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है। अब तक यह भव्य समारोह Dolby Theatre में आयोजित होता था, लेकिन आने वाले वर्षों में इसकी लोकेशन बदलने जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2029 से 2039 तक ऑस्कर समारोह Peacock Theater में आयोजित किया जाएगा। यह थिएटर L.A. Live कॉम्प्लेक्स का हिस्सा है और Crypto.com Arena व Los Angeles Convention Center के पास स्थित है।
इसके अलावा, ऑस्कर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर भी बड़ा कदम बढ़ाया है। दिसंबर 2025 में YouTube के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की गई थी, जिसके तहत 2029 से अवॉर्ड शो की कवरेज, रेड कार्पेट और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट यूट्यूब पर भी देखने को मिलेगा।
हाल ही में हुए 2026 ऑस्कर समारोह में होस्ट Conan O’Brien रहे। इस बार ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने 6 अवॉर्ड जीतकर बाजी मारी, जबकि ‘सिनर्स’ ने 4 अवॉर्ड अपने नाम किए। हालांकि, इस साल कोई भी भारतीय फिल्म अवॉर्ड जीतने में सफल नहीं रही।
