Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत

महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फतेहपुर- फतेहपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थरियांव थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान बदमाश घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, टेकसरिया गांव के पास संदिग्ध की घेराबंदी की गई थी। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीशान खान के रूप में हुई है, जो खागा कोतवाली क्षेत्र के अमांव गांव का निवासी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ चोरी, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों में करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Back To Top