Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

वैशाखी स्नान व सद्भावना सम्मेलन: हरिद्वार पुलिस ने ट्रैफिक प्लान किया जारी, भारी वाहन 12 अप्रैल से प्रतिबंधित

वैशाखी स्नान व सद्भावना सम्मेलन: हरिद्वार पुलिस ने ट्रैफिक प्लान किया जारी, भारी वाहन 12 अप्रैल से प्रतिबंधित

हरिद्वार: आगामी वैशाखी स्नान पर्व और सद्भावना सम्मेलन को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने विस्तृत यातायात योजना जारी कर दी है। 13, 14 और 15 अप्रैल को शहर में असाधारण भीड़ की संभावना के चलते पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

भारी वाहन 12 अप्रैल रात से 15 अप्रैल रात तक प्रतिबंधित

भीड़ प्रबंधन के तहत 12 अप्रैल की रात से हरिद्वार सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। स्थिति सामान्य होने तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। ट्रैफिक लोड बढ़ने की दशा में भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा।

मुख्य रूट बदलाव

ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर नगला इमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग/होर्डिंग क्षेत्र की ओर भेजा जाएगा।
चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एग्ज़िट रूट के तौर पर प्रयोग किया जाएगा।
सामान्य दबाव में वाहनों को गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन—सिंहद्वार—शंकराचार्य चौक मार्ग से शहर में प्रवेश कराया जाएगा।
टोल प्लाज़ा पर भीड़ बढ़ने पर नहर पटरी को एग्ज़िट रूट बनाया जाएगा।
देहरादून/ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को भीड़ की स्थिति में मोहण्ड रूट से भेजा जाएगा।

13–15 अप्रैल के लिए पार्किंग व्यवस्था

दिल्ली, मेरठ, पंजाब हरियाणा आदि से आने वाले वाहनों की पार्किंग
अलकनंदा – दीनदयाल – पंतद्वीप – चमकादड़ टापू

अत्यधिक भीड़ पर डायवर्जन
दिल्ली–मेरठ–मंगलौर–नगला इमरती–लक्सर–फेरूपुर–जगजीतपुर–एसएम तिराहा–शनिचैक–मातृसदन पुलिया
पार्किंग: बैरागी कैंप

अन्य प्रमुख डायवर्जन

दिल्ली–पंजाब–हरियाणा से ज्यादा दबाव पर वाहनों को
सहारनपुर–मण्डावर–भगवानपुर–छुटमलपुर–बिहारीगढ़–मोहण्ड रूट से देहरादून/ऋषिकेश भेजा जाएगा।
दिल्ली–मेरठ से नजीबाबाद जा रहे वाहन जाएंगे
लक्सर–बालावाली–बिजनौर–नजीबाबाद रूट से।
देहरादून व ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहन
नेपाली फार्म–रायवाला–हरिद्वार से प्रवेश करेंगे।
पार्किंग: लालजीवाला–पंतद्वीप–चमकादड़ टापू
देहरादून/ऋषिकेश से मेरठ–दिल्ली:
नेपाली फार्म–रायवाला–चंडी चौक–NH 344
देहरादून/ऋषिकेश से नजीबाबाद:
चंडी चौक–चंडी चौकी–श्यामपुर–नजीबाबाद

लोकल यातायात के लिए विशेष व्यवस्था

भीड़ अधिक होने पर—

देहरादून/ऋषिकेश/रायवाला से आने वाले ऑटो–विक्रम केवल फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आ सकेंगे।
पुल जटवाड़ा व ज्वालापुर से आने वाले वाहनों को रानीपुर मोड़–देवपुरा–बस स्टेशन–रेलवे स्टेशन–तुलसी चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम–ऑटो को पुराना रानीपुर मोड़–देवपुरा–तुलसी चौक के रास्ते भेजा जाएगा।
सख्त प्रतिबंध
ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी ऑटो–विक्रम–टैक्सी का मूवमेंट पूरी तरह बंद रहेगा।
12 अप्रैल रात से स्नान पर्व समाप्ति तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

सख्त प्रतिबंध

ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी ऑटो–विक्रम–टैक्सी का मूवमेंट पूरी तरह से बंद रहेगा तो वही, 2 अप्रैल रात से स्नान पर्व समाप्ति तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Back To Top