Save The Date Wedding Invitation Of Taylor & Travis: पॉप स्टार Taylor Swift और NFL स्टार Travis Kelce को लेकर एक बार फिर शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल ने अपनी वेडिंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं और करीबी दोस्तों व परिवार के लोगों को ‘सेव द डेट’ इनविटेशन भेजे जा चुके हैं।
खास बात यह है कि इस हाई-प्रोफाइल शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखने के लिए मेहमानों से पहले ही नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट यानी NDA साइन करवाया जा रहा है, ताकि कोई भी जानकारी बाहर न जा सके।
पहले खबरें थीं कि शादी रोड आइलैंड के एक लग्जरी वेन्यू पर होगी, लेकिन वेडिंग प्लानर ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। अब नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल 3 जुलाई को शादी कर सकता है, हालांकि वेन्यू को अब भी सीक्रेट रखा गया है।
शादी के बाद दोनों एक खास हनीमून की योजना बना रहे हैं, जिसमें कई इंटरनेशनल डेस्टिनेशन शामिल हो सकते हैं।
Taylor Swift और Travis Kelce पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और उनकी सगाई की खबर भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आई थी। अब फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।
