Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

भारतीय जीवन बीमा निगम की ‘जीवन आधार’ पॉलिसी पर सवाल, कोर्ट ने मांगे नए दिशानिर्देश

भारतीय जीवन बीमा निगम की ‘जीवन आधार’ पॉलिसी पर सवाल, कोर्ट ने मांगे नए दिशानिर्देश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने विकलांग व्यक्तियों के लिए बीमा योजनाओं को अधिक संवेदनशील और न्यायसंगत बनाने के मुद्दे पर अहम कदम उठाया है। कोर्ट ने इस संबंध में दाखिल याचिका पर केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति देते हुए चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

याचिका में मांग की गई है कि एलआईसी को अपनी कल्याणकारी बीमा योजनाओं, विशेष रूप से ‘जीवन आधार’ पॉलिसी के तहत, विकलांग व्यक्तियों के लिए विशेष दिशानिर्देश तैयार करने और उन्हें लागू करने के निर्देश दिए जाएं। इसमें यह भी कहा गया है कि केंद्र सरकार ऐसी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करे, ताकि वे संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) के अनुरूप हों।

याचिकाकर्ता ने यह भी आग्रह किया है कि बौद्धिक, मानसिक और जन्मजात अक्षमताओं से जूझ रहे लाभार्थियों के बीमा दावों का निपटारा मानवीय और तर्कसंगत तरीके से किया जाए। साथ ही, एलआईसी को ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश देने की मांग की गई है, जिसमें ‘जीवन आधार’ योजना के तहत विकलांग व्यक्तियों को निश्चित आयु के बाद वार्षिकी (पेंशन जैसी सुविधा) मिल सके।

Back To Top