Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

डीयू में बड़ा बदलाव: ओपन लर्निंग से जल्द शुरू होगा मीडिया कोर्स, अगले साल से एमए इंग्लिश भी

डीयू में बड़ा बदलाव: ओपन लर्निंग से जल्द शुरू होगा मीडिया कोर्स, अगले साल से एमए इंग्लिश भी

DU News: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) जल्द ही स्नातक स्तर पर चार वर्षीय मल्टीमीडिया एंड मास कम्युनिकेशन कोर्स शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यह कार्यक्रम पूरी तरह डिस्टेंस मोड में उपलब्ध होगा, जिससे ऐसे छात्र भी मीडिया शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे जो नियमित कॉलेज में नहीं जा पाते।

इस नए पाठ्यक्रम का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और 15 अप्रैल को होने वाली अकादमिक काउंसिल (AC) की बैठक में इसे पेश किया जाएगा। एसी से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए कार्यकारी परिषद (EC) के समक्ष रखा जाएगा।

नए कोर्स का स्ट्रक्चर इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमन (IP College) में पहले से चल रहे मीडिया पाठ्यक्रम को आधार मानकर तैयार किया गया है, ताकि एसओएल के छात्रों को भी नियमित कॉलेजों के बराबर गुणवत्तापूर्ण सामग्री और सिलेबस मिल सके।

COL की निदेशक प्रो. पायल मागो के अनुसार, विश्वविद्यालय की कोशिश है कि औपचारिकताएं जल्द पूरी कर इस कोर्स को आने वाले शैक्षणिक सत्र से लागू कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि डिस्टेंस मोड में मीडिया शिक्षा की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।

वर्तमान में दूरस्थ माध्यम में मीडिया शिक्षा मुख्यतः इग्नू के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज द्वारा संचालित होती है, जहां एमए और पीजी डिप्लोमा स्तर पर कोर्स उपलब्ध हैं, जबकि यूजी में जर्नलिज्म एंड डिजिटल मीडिया पढ़ाया जाता है। डीयू का यह नया कोर्स छात्रों के लिए एक बड़ा विकल्प बनने जा रहा है।

अगले साल से एमए इंग्लिश भी

COL अपने पीजी प्रोग्राम्स का भी विस्तार कर रहा है। अगले वर्ष से एमए इंग्लिश कार्यक्रम शुरू करने की योजना है। इसके लिए भी एसी व ईसी से अनुमोदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वर्तमान में एसओएल में एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए राजनीति विज्ञान, एम कॉम और एमए संस्कृत जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।

Back To Top