Breaking News
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त

प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया

देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

सोलन में पेंशनर से साइबर ठगी, फर्जी पेंशन अधिकारी बनकर उड़ाए लाखों

Cyber Crime in Solan: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में साइबर ठगों ने एक पेंशनर को अपना शिकार बनाते हुए 4 लाख 90 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया है। आरोपी ने खुद को पेंशन विभाग का अधिकारी बताकर पीड़ित को भरोसे में लिया और बैंक खाते से रकम उड़ा ली।

पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर-3 सोलन बाईपास निवासी नारायण सिंह चौहान ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को पेंशन अधिकारी बताया। बातचीत के दौरान आरोपी ने बैंक खाते और पेंशन से जुड़ी जानकारी हासिल की।

इसके बाद शातिर ने पीड़ित से “पंजाब नेशनल बैंक पेंशन कार्ड” नामक एक एप्लिकेशन डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही पीड़ित ने एप इंस्टॉल किया, उसके बैंक खाते से 4.90 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए।

घटना का पता चलते ही पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और साइबर ठगी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Back To Top