Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो पड़ा भारी, जामिया नगर से पांच गिरफ्तार, चार कारें जब्त

सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो पड़ा भारी, जामिया नगर से पांच गिरफ्तार, चार कारें जब्त

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आईटीओ इलाके में रिंग रोड पर खुलेआम ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर कारों से स्टंट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर आईपी स्टेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जामिया नगर क्षेत्र से पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर स्टंट में इस्तेमाल की गई चार कारें भी जब्त कर ली हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जामिया नगर इलाके के रहने वाले अल्मास (21), सरफराज (26), मोहम्मद इमरान कुरैशी (23), मोहम्मद शब्बीर (23) और साद अब्दुल्लाह (22) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अब तक 12 अन्य युवकों की पहचान की जा चुकी है, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि स्टंट के दौरान एक और कार भी शामिल थी, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना 26 दिसंबर की रात करीब पौने 11 बजे की है। वायरल वीडियो में देखा गया कि पांच कारों में सवार करीब 20 युवक आईटीओ से सराय काले खां की ओर जाते हुए कारों की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट कर रहे थे। इस दौरान सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा पैदा हो गया था।

किसी राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही आईपी स्टेट थाना पुलिस ने संज्ञान लिया और तकनीकी जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल बाकी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

Back To Top