Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत

महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

बदरपुर में ससुराल के कमरे में युवक की मौत, पुलिस की जांच जारी

नई दिल्ली-  दिल्ली के बदरपुर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की मौत का मामला पुलिस जांच में आया है। युवक का शव उसके ससुराल स्थित कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब सवा नौ बजे गौतमपुरी स्थित बीआईडब्ल्यू कैंप से पारिवारिक विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने पहली मंजिल पर बने एक कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां 32 वर्षीय अजब सिंह का शव पंखे से लटका मिला। मृतक मूल रूप से बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि अजब सिंह अपनी पत्नी पुष्पा को साथ ले जाने के उद्देश्य से दिल्ली आया था। इसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को बुलाया गया।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Back To Top