Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई बनी बवाल, तुर्कमान गेट में पथराव के बाद 10 हिरासत में

हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई बनी बवाल, तुर्कमान गेट में पथराव के बाद 10 हिरासत में

नई दिल्ली। राजधानी के तुर्कमान गेट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान देर रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब नगर निगम की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। फैज-ए-इलाही मस्जिद के समीप चल रहे अभियान के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ ने पुलिस और एमसीडी कर्मचारियों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुई इस हिंसा के चलते इलाके में कुछ समय के लिए तनाव फैल गया।

दिल्ली नगर निगम की टीम उच्च न्यायालय के आदेश के तहत जेसीबी मशीनों के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और विरोध जताने लगे। पुलिस के समझाने के बावजूद कुछ लोगों ने कानून हाथ में ले लिया, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई।

पथराव की घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति पर काबू पाया और भीड़ को तितर-बितर किया।

पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अब तक करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर उपद्रव में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी नितिन वलसन ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह अदालत के आदेश के तहत की जा रही थी। लोगों को अपील का रास्ता बताया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने हिंसा का सहारा लिया।

Back To Top