Breaking News
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

तीन सवारी और नाबालिकों के स्‍कूटी चलाने पर अभिभावकों के साथ ही स्कूल संचालकों पर भी होगी कार्रवाई

तीन सवारी और नाबालिकों के स्‍कूटी चलाने पर अभिभावकों के साथ ही स्कूल संचालकों पर भी होगी कार्रवाई

– नशा तस्करों और अवैध वसूली करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक पौडी लोकेश्‍वर सिंह ने कहा कि कोटद्वार में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन सवारी और नाबालिकों के स्‍कूटी चलाते हुए पकडे जाने पर बच्‍चों के अभिभावकों के साथ ही स्‍कूल संचालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोटद्वार कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोटद्वार में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नशा कर रहे बच्‍चों को चिन्हित कर उनकी मेडिकल काउंसलिंग कराई जाएगी। साथ ही नशा तस्‍करों की धरपकड के लिए नशा कर रहे बच्‍चों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्‍होंने कोटद्वार की यातायात व्‍यवस्‍था को सुधारने के लिए यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया।

कौडिया चेकपोस्‍ट पर अवैध वसूली के एक सवाल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकार के कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों को बर्खास्‍त किया जाएगा। उन्‍होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव को मामले में कार्रवाई करने के लिए सख्‍त निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी, सीओ विभव सैनी, कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्‍तव, यातायात निरीक्षक जनक सिंह पंवार, एसएसआई जयपाल सिंह समेत सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top