Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

LKG से 11वीं तक दाखिले की प्रक्रिया शुरू, BHU ने जारी किया पूरा शेड्यूल

LKG से 11वीं तक दाखिले की प्रक्रिया शुरू, BHU ने जारी किया पूरा शेड्यूल

BHU School Entrance Test 2026: उत्तर प्रदेश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शामिल बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने SET/CHS प्रवेश 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 20 मार्च 2026 है, जबकि अभ्यर्थी 23 मार्च 2026 तक अपने आवेदन में ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। ई-लॉटरी का परिणाम 12 अप्रैल 2026 को घोषित किया जाएगा। SET परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 अप्रैल 2026 से उपलब्ध होंगे और परीक्षा 22 से 26 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परिणाम जून 2026 में जारी होने की संभावना है।

कक्षा अनुसार प्रवेश प्रक्रिया

एलकेजी (बाल वाटिका-2), नर्सरी (बाल वाटिका-3), कक्षा 1 और कक्षा 6 में प्रवेश ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

एलकेजी – 120 सीटें

नर्सरी – 40 सीटें

कक्षा 1 – 40 सीटें

कक्षा 6 – 106 सीटें

कक्षा 9 और कक्षा 11 (गणित, जीवविज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग) में प्रवेश लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

कक्षा 9 – 76 सीटें (परीक्षा 26 अप्रैल 2026)

कक्षा 11 गणित – 67 सीटें (25 अप्रैल 2026)

कक्षा 11 जीवविज्ञान – 40 सीटें (24 अप्रैल 2026)

कक्षा 11 वाणिज्य – 33 सीटें (23 अप्रैल 2026)

कक्षा 11 कला – 29 सीटें (22 अप्रैल 2026)

कक्षा 11 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सभी कक्षाओं के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक सूचना में उपलब्ध है।

आवेदन शुल्क

ई-लॉटरी आधारित कक्षाओं के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों से ₹750 और एससी/एसटी वर्ग से ₹500 शुल्क लिया जाएगा।
लिखित परीक्षा आधारित प्रवेश के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹800 तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए ₹550 शुल्क निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

BHU के CHS में प्रवेश हर वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को आकर्षित करता है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Back To Top