Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद सीएम आतिशी ने सौंपा अपना इस्तीफा

आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद सीएम आतिशी ने सौंपा अपना इस्तीफा

उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपा इस्तीफा 

दिल्ली। आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद सीएम आतिशी ने रविवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की सीएम आतिशी आज सुबह करीब 11 बजे राज निवास पहुंचीं और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।मुख्यमंत्री पद से आतिशी के इस्तीफे के बाद उपराज्यपाल ने सातवीं दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया।बता दें कि पिछले साल सितंबर में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी मुख्यमंत्री बनी थीं। उन्होंने 21 सितंबर को शपथ ली थी। वह करीब चार महीने से दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली विधानसभा के इस चुनाव में आप की बुरी हार हुई है।

उल्लेखनीय है कि कभी 70 में से 67 और 70 में से 62 सीटें जीतने वाली आप इस बार 22 सीटों पर सिमट गई है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है और उसने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे हार गए हैं। हालांकि, आतिशी ने कालकाजी सीट (Delhi Chunav Result) से जीत हासिल की है। 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस बार 60.54 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि पिछली बार 62.60 फीसदी वोटिंग हुई थी।

आतिशी शुरुआत में कालकाजी सीट से पीछे चल रही थीं, लेकिन उनकी किस्मत चमक गई है। क्योंकि उन्होंने यह सीट जीत ली है। उन्होंने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 3580 वोटों से हराया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, आतिशी ने 12 राउंड के बाद कालकाजी सीट पर 52058 वोटों से जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top