Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

‘एयरलिफ्ट’ के लिए अक्षय कुमार नहीं थे पहली पसंद, जाने कौन से एक्टर को किया था एप्रोच?

‘एयरलिफ्ट’ के लिए अक्षय कुमार नहीं थे पहली पसंद, जाने कौन से एक्टर को किया था एप्रोच?

Airlift Movie: अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्मों में शुमार ‘एयरलिफ्ट’ ने अपनी रिलीज के 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक राजा कृष्ण मेनन ने फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि इस दमदार फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद अक्षय कुमार नहीं, बल्कि दिवंगत अभिनेता इरफान खान थे।

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में राजा कृष्ण मेनन ने बताया कि जब स्क्रिप्ट तैयार हुई थी, तब सबसे पहले उन्होंने इरफान खान से संपर्क किया था। निर्देशक के मुताबिक, इरफान को कहानी बेहद पसंद आई, लेकिन उन्होंने फिल्म के बजट और बिजनेस को लेकर अहम सलाह दी।

राजा मेनन ने बताया कि इरफान खान ने उनसे कहा था, “यह एक शानदार स्क्रिप्ट है, लेकिन इसका विजन हॉलीवुड टाइप है। अगर तुम मेरे साथ यह फिल्म बनाओगे तो शायद तुम्हें कमाई नहीं हो पाएगी।” इरफान ने निर्देशक को सुझाव दिया कि इस कहानी के लिए किसी बड़े कमर्शियल स्टार को लेना ज्यादा बेहतर होगा।

निर्माता निखिल आडवाणी ने भी इसी बात पर जोर दिया और अक्षय कुमार से मिलने की सलाह दी। इसके बाद राजा मेनन अक्षय कुमार से मिले। करीब 40 मिनट की मुलाकात के बाद अक्षय कुमार ने फिल्म के लिए हामी भर दी और इस तरह ‘एयरलिफ्ट’ को उसका मुख्य चेहरा मिला।

इससे पहले एक अन्य इंटरव्यू में निर्माता निखिल ने भी खुलासा किया था कि इरफान खान ने खुद अक्षय कुमार को कास्ट करने की सलाह दी थी, ताकि फिल्म बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंच सके।

फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ अगस्त 1990 में कुवैत पर इराक के हमले के दौरान हुए ऐतिहासिक एयरलिफ्ट ऑपरेशन पर आधारित थी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ निमरत कौर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 221 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर शानदार सफलता हासिल की थी।

Back To Top