देहरादून- एलाइंस एयर की नई हवाई सेवा के तहत अब देहरादून से पिथौरागढ़ तक सीधी उड़ान की शुरुआत होने जा रही है। इस सेवा का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से करेंगे।
इस नई उड़ान में 42 सीटों वाला विमान देहरादून से नैनी सैनी एयरपोर्ट तक सफर तय करेगा। हवाई सेवा शुरू होने से अब पिथौरागढ़ तक का लंबा और थकाऊ 12 से 14 घंटे का सड़क सफर घटकर करीब एक घंटे में पूरा हो सकेगा।
