Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

उत्तराखंड में फिर बारिश का दौर, चार जिलों में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में फिर बारिश का दौर, चार जिलों में येलो अलर्ट जारी

प्रदेशभर में 520 सड़कें बंद, कई राष्ट्रीय राजमार्ग भी प्रभावित

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम फिर बिगड़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने गुरुवार को जारी पूर्वानुमान में नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में 9 सितंबर तक हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

बारिश के चलते राज्य की 520 सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की रिपोर्ट के मुताबिक, बंद सड़कों में:

  • 5 राष्ट्रीय राजमार्ग,

  • 27 राज्य मार्ग,

  • 17 मुख्य जिला मार्ग,

  • 8 अन्य जिला मार्ग, और

  • 164 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं।

जिलावार स्थिति

जिलावार अगर देखा जाए तो सबसे अधिक सड़कें अल्मोड़ा (86), उत्तरकाशी (65) और पौड़ी (71) में बंद हैं। इसके अलावा:

  • टिहरी में 43

  • चमोली में 53

  • रुद्रप्रयाग में 43

  • देहरादून में 49

  • हरिद्वार में 5

  • पिथौरागढ़ में 51

  • चंपावत में 9

  • बागेश्वर में 12

  • नैनीताल में 32

  • ऊधमसिंह नगर में 1 सड़क बंद है।

यातायात और जनजीवन प्रभावित

लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सड़क खोलने का कार्य प्रभावित हो रहा है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग JCB मशीनों की मदद से रास्ते खोलने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन मौसम में रुकावट के कारण कई जगहों पर काम ठप पड़ा है।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी

प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर पर्वतीय मार्गों पर। साथ ही नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी दी गई है।

Back To Top