Breaking News
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
नजफगढ़ में अवैध सप्लीमेंट नेटवर्क का भंडाफोड़, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: गाजियाबाद केस में SIT जांच गठित करने के निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
कैलाश हिल कांड में सनसनीखेज खुलासे, पूर्व नौकर की दरिंदगी से दहली दिल्ली
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

आंगनबाड़ी और सहायिका पदों के लिए आवेदन अब 8 फरवरी 2025 शाम 05:00 बजे तक – रेखा आर्या

आंगनबाड़ी और सहायिका पदों के लिए आवेदन अब 8 फरवरी 2025 शाम 05:00 बजे तक – रेखा आर्या

विभागीय मंत्री के निर्देश पर बढ़ाई गई आवेदन की तारीख

गांवों की मूल या स्थाई निवासी महिलाएं कर सकेंगी ऑनलाइन आवेदन

देहरादून। प्रदेश के वि​भिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाडी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 08 फरवरी तक किया जा सकता है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर आवेदन का समय बढ़ाया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नये पद बन गये थे। कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी को शुरू हुए थे और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई थी।

\इस दौरान नगर निकाय चुनाव में सरकारी मशीनरी व्यस्त होने के चलते बहुत सारी आवेदन करने की इच्छुक महिलाएं अपने प्रमाण पत्र आदि नहीं बनवा पायी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों से आवेदको और जनप्रतिनिधियों द्वारा आवेदन का समय बढ़ाने के लिए निवेदन किया जा रहा था। आवेदकों की सुविधा को देखते हुए आवेदन का समय 08 फरवरी, शाम 05:00 बजे तक कर दिया गया है।

अभी तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन

इस भर्ती में ग्रामीण क्षेत्र में कुल 7038 पदों पर भर्ती की जानी है और इन पदों के सापेक्ष प्रदेश के सभी 13 जनपदों में अब तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आवेदन के लिए समय बढ़ाने के बाद आवेदनों की संख्या में अभी और इजाफा होने की उम्मीद है।

यहां मिलेगा आवेदन लिंक

वेबसाइट :- www.wecd.uk.gov.in

पोर्टल :- www.wecduk.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top