Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

बिहार चुनाव 2025: एनडीए की सुनामी, उपचुनावों में भी भाजपा की बड़ी बढ़त

बिहार चुनाव 2025: एनडीए की सुनामी, उपचुनावों में भी भाजपा की बड़ी बढ़त

Bihar Election Voting: 2025 के विधानसभा चुनाव और देशभर की आठ उपचुनावी सीटों की मतगणना जारी है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर रुझानों ने चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। वहीं पंजाब, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, मिजोरम और जम्मू-कश्मीर में हो रहे उपचुनावों से भी अहम नतीजे सामने आने लगे हैं। बिहार में एनडीए की मजबूत बढ़त ने सियासी हलचलें तेज कर दी हैं। दूसरी ओर अलग-अलग राज्यों के उपचुनावों में भी भाजपा ने महत्वपूर्ण बढ़त दर्ज की है।

बिहार में NDA का पलड़ा भारी

नवीनतम रुझानों में एनडीए ने बहुमत के आंकड़े को मजबूती से पार कर लिया है। चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 12:30 बजे तक स्थिति ये रही

भाजपा – 88 सीटों पर आगे

जदयू – 79 सीटों पर आगे

राजद – 32 सीटों पर आगे

लोजपा रामविलास – 21 सीटों पर आगे

सीपीआईएमएल – 5 सीटों पर आगे

कांग्रेस –4 सीटों पर आगे

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए की बढ़त पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “ये हमारे लिए अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले ही कहा था कि बिहार में प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। किसी भी हालत में हमारी सीटें 160 से नीचे नहीं जाएंगी।” उनके इस बयान ने यह संकेत साफ कर दिया है कि एनडीए को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है।

जदयू कार्यालय में जश्न का माहौल

पटना स्थित जदयू मुख्यालय में नीतीश कुमार के समर्थक जश्न में डूबे नजर आए। जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा, “बिहार की जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है। हम इसे दोहरा त्योहार मानकर मनाएंगे होली और दिवाली दोनों एक साथ।”

जम्मू-कश्मीर उपचुनाव: नगरोटा सीट पर भाजपा की जीत

जम्मू-कश्मीर में नगरोटा सीट के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार देवयानी राणा ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी हर्ष देव सिंह (जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी) को 26,000 से ज्यादा वोटों से हराया। जीत के बाद उन्होंने कहा कि “नगरोटा के लोगों ने लगातार दो वर्षों से जो विश्वास हम पर दिखाया है, वह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हर घर-परिवार से मिला आशीर्वाद मेरे लिए प्रेरणा है।”

Back To Top