Breaking News
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
अहमदाबाद टी20 फाइनल के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

केरल का नाम ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को भाजपा का समर्थन, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग

केरल का नाम ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को भाजपा का समर्थन, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग

Keral As Keralam: केरल का नाम बदलने को लेकर राजनीति में नया मोड़ आ गया है। एलडीएफ सरकार के ‘केरल’ को ‘केरलम’ किए जाने के प्रस्ताव को अब राज्य भाजपा का भी समर्थन मिल गया है। इस मुद्दे पर केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

राजीव चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को भी पत्र भेजकर इस प्रस्ताव के प्रति समर्थन जताया है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि राज्य के पारंपरिक नाम ‘केरलम’ को अपनाने से भाषा, संस्कृति और ऐतिहासिक पहचान को मजबूती मिलेगी। साथ ही यह कदम उन ताकतों पर रोक लगाने में सहायक होगा, जो धर्म के आधार पर राज्य को विभाजित करने जैसी मांगें कर रही हैं।

उन्होंने लिखा कि भाजपा की सोच हमेशा से भारतीय भाषाओं, सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के संरक्षण से जुड़ी रही है और केरल को उसके ऐतिहासिक नाम ‘केरलम’ से पहचान मिलनी चाहिए। चंद्रशेखर ने उम्मीद जताई कि यह बदलाव राज्य में एकता, सुरक्षा और समावेशी विकास को बढ़ावा देगा, जहां सभी मलयाली समुदाय मिल-जुलकर आगे बढ़ सकें।

गौरतलब है कि केरल विधानसभा ने अगस्त 2024 में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से राज्य का नाम आधिकारिक रूप से ‘केरलम’ करने की मांग की थी। साथ ही संविधान की आठवीं अनुसूची में भी इस नाम को शामिल करने का अनुरोध किया गया था।

Back To Top