Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

100 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के साथ आ रहा ‘भारत के सुपर फाउंडर्स’, सुनील शेट्टी करेंगे शो होस्ट

100 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के साथ आ रहा ‘भारत के सुपर फाउंडर्स’, सुनील शेट्टी करेंगे शो होस्ट

Sunil Shetty Bharat Ke Super Founders: बॉलीवुड में अपनी दमदार पहचान बना चुके अभिनेता सुनील शेट्टी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नए और अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्मों और वेब सीरीज के बाद अब सुनील शेट्टी रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह एक नए बिजनेस रियलिटी शो ‘भारत के सुपर फाउंडर्स’ को होस्ट करते दिखाई देंगे, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है।

यह शो भारतीय उद्यमिता पर आधारित है, जिसमें देशभर से आए नए बिजनेसमैन और इंट्राप्रेन्योर अपने स्टार्टअप आइडियाज उद्योग जगत के दिग्गजों के सामने पेश करेंगे। पैनल में शामिल अनुभवी निवेशक इन आइडियाज का मूल्यांकन करेंगे और पसंद आने पर स्टार्टअप्स में निवेश भी करेंगे। शो का फॉर्मेट काफी हद तक ‘शार्क टैंक’ से मिलता-जुलता है, लेकिन इसे भारतीय बाजार और जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है।

शो की खास बात इसका 100 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट पूल है, जिसे अब तक किसी भी भारतीय बिजनेस रियलिटी सीरीज का सबसे बड़ा निवेश माना जा रहा है। इस निवेश को बिजनेस इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित नामों और रिकर क्लब का समर्थन हासिल है। शो का उद्देश्य छोटे शहरों और उभरते बाजारों से आने वाले उन उद्यमियों को मंच देना है, जो जमीनी जरूरतों पर आधारित और टिकाऊ बिजनेस मॉडल तैयार कर रहे हैं।

Back To Top