Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

बॉबी पंवार पर ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का लगा आरोप 

बॉबी पंवार पर ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का लगा आरोप 

ऊर्जा सचिव को बाहर देख लेने की दी धमकी 

निजी सचिवों के साथ की धक्का मुक्की 

बॉबी पंवार के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा 

देहरादून। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार पर ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम से उनके कक्ष में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगा है। आरोप है कि सचिव ने अपने निजी सचिवों को पंवार को बाहर निकालने के लिए कहा तो उसने उनके साथ भी धक्का मुक्की की। उन्हें सचिवालय के बाहर देख लेने की धमकी भी दी। ऊर्जा सचिव के वरिष्ठ निजी सचिव की ओर से एसएसपी को शिकायत की गई है। मामले में कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ऊर्जा सचिव के वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार ने एसएसपी को बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे सचिव मीनाक्षी सुंदरम विश्वकर्मा भवन स्थित अपने कक्ष में बैठे थे। उसी वक्त बॉबी पंवार अपने दो साथियों के साथ मिलने आया। समय मिलने पर सचिव ने तीनों लोगों को अपने कक्ष में बुला लिया। आरोप है कि बॉबी पंवार और उसके दोनों साथी सचिव सुंदरम से दुर्व्यवहार करने लगे। उनसे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान सचिव ने अपने वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार और अपर निजी सचिव अनूप डंगवाल को अंदर बुलाया और तीनों को बाहर भेजने के लिए कहा
दोनों जब उन्हें बाहर करने लगे तो बॉबी पंवार और उसके साथियों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। उनके साथ मारपीट की और सचिवालय के बाहर देख लेने की धमकी भी दी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top