Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत

श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत

फरासू में लिफ्ट सिंचाई योजना का करेंगे शिलान्यास

बूंखाल-कालिंका मंदिर में आयोजित मेले में भी करेंगे प्रतिभाग

देहरादून- सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह फरासू में लिफ्ट सिंचाई योजना के कार्यों का शिलान्यास करेंगे, साथ ही स्वीत गांव में रेल लाईन परियोजना प्रभावितों को मुआवजा राशि के चैक वितरित करेंगे। डॉ. रावत प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले बूंखाल मेले में प्रतिभाग कर कालिंका मंदिर के भी दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वह विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क कर आम लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह  6 दिसम्बर से विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वह शनिवार को बूंखाल में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले मेले में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वह बूंखाल-कालिंका मंदिर का दर्शन कर क्षेत्रवासियों से भेंट करेंगे। इसके बाद डॉ. रावत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क कर आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे, दौरे के दौरान वह विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों व चिकित्सा इकाईयों का औचक निरीक्षण करेंगे। साथ ह ीवह क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करेंगे।

 डॉ. रावत फरासू में लिफ्ट सिंचाई योजना के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह फरासू व चमधार में भूस्खलन जोन का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे कार्यों का जायजा लेंगे। हाल ही में डॉ. रावत के प्रयासों से दोनों भूस्खलन जोनों के ट्रीटमेंट के लिये 90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई। इसके उपंरात डॉ. रावत स्वीत गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में रेल लाईन परियोजना के टनल निर्माण से प्रभावित भू-स्वामियों को मुआवजा राशि के चैक वितरित करेंगे। इसके बाद डॉ. रावत उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्मित टाईप-5 आवासीय भवनों का लोकार्पण करेंगे।

Back To Top