Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

चारधाम यात्रा 2026: बिना लिमिट दर्शन, मोबाइल बैन और नई व्यवस्थाओं के साथ तैयार उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2026: बिना लिमिट दर्शन, मोबाइल बैन और नई व्यवस्थाओं के साथ तैयार उत्तराखंड

देहरादून उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस वर्ष यात्रा को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए कई अहम बदलाव किए गए हैं। यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी, जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के द्वार खुलते ही यात्रा पूरी तरह शुरू हो जाएगी।

राज्य सरकार ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। अब तक करीब 17 लाख से अधिक तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं, जिससे इस बार भी रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इस बार सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए धामों में प्रतिदिन दर्शन की अधिकतम सीमा को हटा दिया है। पहले भीड़ नियंत्रण के लिए तय संख्या लागू थी, लेकिन अब सभी पंजीकृत श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर देने की योजना बनाई गई है।

वहीं, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन के उपयोग पर सख्ती की गई है। दर्शन के दौरान फोन ले जाने और मंदिर परिसर में फोटो-वीडियो बनाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए क्लॉक रूम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा, विशेष पूजा के शुल्क में भी वृद्धि की गई है। बदरीनाथ धाम में श्रीमद्भागवत कथा के लिए अब एक लाख रुपये और केदारनाथ में पूरे दिन की पूजा के लिए 51 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष पूजाएं रात के समय आयोजित की जाएंगी, जबकि दिन में सामान्य दर्शन जारी रहेंगे।

चारधाम यात्रा राज्य की अर्थव्यवस्था का अहम आधार मानी जाती है। सरकार का लक्ष्य है कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम और यादगार यात्रा अनुभव मिले, ताकि देवभूमि की सकारात्मक छवि देश-दुनिया में और मजबूत हो सके।

Back To Top