Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

रजत जयंती युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज

रजत जयंती युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज

मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया उद्घाटन

सांस्कृतिक कलाकारों और बैंड ने जमाया रंग

देहरादून। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में युवा महोत्सव का भव्य और रंगारंग आगाज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण एवं पीआरडी मंत्री रेखा आर्या ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रदेश भर से आए युवाओं और सांस्कृतिक कलाकारों की सहभागिता ने पूरे परिसर को उत्साह और ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

उद्घाटन के पहले मुख्यमंत्री और मंत्री रेखा आर्या ने प्रदर्शनी में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण किया और विशेष रूप से तैयार किए गए ड्रोन कबड्डी एरिना का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु और आर्थिक महाशक्ति बनाने में सबसे बड़ी भूमिका युवाओं की ही रहने वाली है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति ही 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने की सामर्थ्य रखती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, रोजगारपरक शिक्षा, खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा राना राज्य आंदोलनकारी और उत्तराखंड राज्य का गठन करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खटीमा से आए बैंड ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष फरजाना बेगम, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, प्रताप सिंह, मीता सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Back To Top