Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली की हवा फिर गंभीर, एक्यूआई 418 के पार, GRAP-4 लागू

दिल्ली की हवा फिर गंभीर, एक्यूआई 418 के पार, GRAP-4 लागू

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण ने खतरनाक स्तर पार कर लिया है। सोमवार सुबह दिल्ली की हवा एक बार फिर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह की शुरुआत घने कोहरे और धुंध के साथ हुई, जिससे कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही। हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर लोगों को मास्क लगाकर निकलते देखा गया।

एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, सोमवार सुबह राजधानी का औसत एक्यूआई 418 रिकॉर्ड किया गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद चिंताजनक माना जाता है। प्रदूषण के कारण सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत सामने आई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुका है। आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, बुराड़ी, रोहिणी, विवेक विहार और वजीरपुर जैसे क्षेत्रों में एक्यूआई 450 से ऊपर दर्ज किया गया है, जबकि आईटीओ, पंजाबी बाग और आरकेपुरम समेत कई इलाकों में भी हालात गंभीर बने हुए हैं।

प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू कर दी हैं। इसके तहत निर्माण कार्य, प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों और वाहनों पर सख्त नियंत्रण के साथ 5-पॉइंट एक्शन प्लान को पूरी सख्ती से लागू किया जाएगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में आए बदलाव, तापमान में गिरावट और हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण प्रदूषक वातावरण में ही फंसे हुए हैं। बारिश न होने और ठंडी हवा के नीचे दबे रहने से वाहन उत्सर्जन और धूल-मिट्टी बाहर नहीं निकल पा रही, जिससे दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है।

Back To Top