Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

भारी बारिश के बीच दून पुलिस का रेस्क्यू अभियान, संवेदनशील इलाकों से लोगों को हटाया गया

भारी बारिश के बीच दून पुलिस का रेस्क्यू अभियान, संवेदनशील इलाकों से लोगों को हटाया गया

भारी बारिश के बीच पुलिस द्वारा पूरी रात नदी/नालों के किनारे भ्रमणशील रहकर लोगो को सचेत करते हुए संवेदनशील स्थानों से लोगो को हटाकर पहुँचाया सुरक्षित स्थानों पर

नेहरुकोलोनी क्षेत्र में रिस्पना नदी के पुश्ता ढहने से क्षतिग्रस्त 05 मकानों तथा आस पास के घरों को कराया खाली

बारिश में क्षतिग्रस्त हुए 01 घर मे फॅसे 05 व्यक्तियों को तेज बारिश के बीच रेस्क्यू अभियान चलाते हुए निकाला सुरक्षित बाहर

देहरादून- लगातार हो गई भारी बारिश के बीच एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं हर स्थिति की मॉनिटरिंग करते हुए दून पुलिस को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है, शादी सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ पुलिसकर्मियों को 24 घंटे तैयारी की हालत में रखने तथा भारी बारिश के कारण लगातार नदी/नालों के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों को सचेत करते हुए संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं।

दिनाँक 05-06/08/2025 की देर रात्रि में थाना नेहरू कॉलोनी को दीपनगर रिस्पना नदी के किनारे का पुश्ता धसने तथा उससे कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई, उक्त सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर नदी का पुश्ता धसने से 5 मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिनमे से एक मकान के अंदर चार-पांच लोग फंस गये थे, उक्त सभी मकानों में जाने का रास्ता नदी के किनारे के पुश्ते से ही था। पुलिस द्वारा भारी बारिश के बीच तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए क्षतिग्रस्त मकान के पीछे की दीवार को तोड़कर मकान में फॅसे पांचों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकालते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों के आसपास के मकानों को भी खाली करा कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

इसके अतिरिक्त प्रेमनगर क्षेत्र में भी भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से नंदा की चौकी में नदी किनारे झुग्गी झोपड़ियां में रहने वाले लोगों को भी पुलिस द्वारा रात्रि में गुप्त स्थान से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

दून पुलिस द्वारा लगातार हर स्थिति पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा नदी/नालों के किनारे भ्रमणशील रहते हुए लोगों को लाउड हेलरों के माध्यम से सचेत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top