Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

राष्ट्र विभूति सम्मान समारोह में सम्मानित हुई चमोली की डॉ संगीता बिष्ट ” कौमुदी”

राष्ट्र विभूति सम्मान समारोह में सम्मानित हुई चमोली की डॉ संगीता बिष्ट ” कौमुदी”

रुड़की: राष्ट्र विभूति सम्मान समारोह का आयोजन फॉनिक्स यूनिवर्सिटी योगेश शिक्षा, कला, संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में यादवेंद्र नाथ शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से फॉनिक्स यूनिवर्सिटी हॉल में संपन्न हुआ जिसमे संगीता बिष्ट “कौमुदी” को साहित्य के क्षेत्र मे दिये गए योगदान के लिए “राष्ट्र विभूति सम्मान ” से सम्मानित किया गया l

डॉ संगीता बिष्ट “कौमुदी” ने योगेश शिक्षा, कला संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट, फोनिक्स यूनिवर्सिटी एवं डॉ यादवेंद्र नाथ शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट एवं आयोजक मंडल और संयोजक संजय वत्स का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह के आयोजन से शिक्षा कला, साहित्य,संस्कृति एवं पर्यावरण सहित अनेक क्षेत्र में कार्य कर रहे समाजसेवियों को नवीन ऊर्जा मिलती है।

कार्यक्रम में कुलपति डॉक्टर मनीष पांडे, अध्यक्ष जन्मेजय, सचिव सुमन चौहान और कार्यक्रम के सहयोग से संजय वत्स, प्रौढ शिक्षा पूर्व निदेशक प्रिया जाडू, अध्यक्ष चैरब जैन के द्वारा संयुक्त रूप से दीपक प्रज्वलित कर किया गया । इसके बाद सरस्वती वंदना और गणेश वंदना फोनिक्स यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं के द्वारा की गई तत्पश्चात राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों कवियों द्वारा काव्य पाठ और काव्य रचनाओं का वाचन किया गया उसके बाद भारतवर्ष के प्रत्येक राज्य से लगभग 150 से अधिक विभूतियों का सम्मान किया गया l

भारत देश के लगभग सभी प्रांतों से लगभग 150 राष्ट्रीय स्तर की विभूतियां चयनित की गई थी जोकि शिक्षा, कला, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक सामाजिक उत्थान अलग-अलग क्षेत्र में कार्य करते हैं । सम्मान समारोह के आयोजक संजय वत्सजी ने बताया कि यह कार्यक्रम एक विशिष्ट प्रकार का आयोजन है जिसमें सारे राष्ट्र के विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तित्व एक मंच पर सम्मानित किए जा रहे हैं।

Back To Top