Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

सांप के जहर के इस्तेमाल से भी एल्विश का इनकार, मानी सांपों के साथ कुछ वीडियो शूट करने की बात

सांप के जहर के इस्तेमाल से भी एल्विश का इनकार, मानी सांपों के साथ कुछ वीडियो शूट करने की बात

नई दिल्ली। यूट्यूबर एल्विश यादव और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. अदालत में दाखिल 1,200 पन्नों के आरोपपत्र में उससे पूछे गए बयान के साथ-साथ अन्य सभी साक्ष्यों को भी दर्ज किया गया है, जिन्हें पुलिस ने जुटाए थे. आरोपी से पूछे गए सवालों के जवाब में काफी विरोधाभास देखने को मिला है. दरअसल, पिछले महीने पुलिस ने इस मामले में एल्विश और उसके आठ अन्य साथियों के खिलाफ 1,200 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी. अब इस चार्जशीट के कुछ विवरण सामने आये हैं. पुलिस ने एल्विश यादव से सांप और जहर पार्टी को लेकर कई सवाल किए. हर बार उसने ‘जानकारी नहीं है’ जवाब दिया। उसने सभी आरोप को गलत बताया.

कई सवालों के नहीं दिये जवाब
जब उनसे पूछा गया कि पार्टी में कौन-कौन आया था, उसने ‘जानकारी नहीं है’ कहकर टाल दिया. पार्टियां किसने ऑर्गेनाइज की, कौन दोस्त शामिल हुए, सांप कहां से आए, जहर किसने निकाला, सांपों का क्या हुआ – ऐसे तमाम सवालों के जवाब एल्विश ने नहीं दिए. चार्जशीट में पुलिस ने बताया है कि एल्विश सीधे किसी संपेरे को नहीं जानता है. वह सीधे राहुल संपेरे से बातचीत नहीं करता था. अपने साथी विनय यादव के जरिए वह ईश्वर यादव के संपर्क में था. ईश्वर अपने अन्य साथी के जरिए राहुल से संपर्क करता था. एल्विश यादव अपने साथियों से बातचीत के लिए वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करता था.

महीने में कितना कमाते हैं एल्विश?
चार्जशीट में पुलिस ने बताया कि एल्विश यादव से उसके निजी जीवन से जुड़े कई सवाल पूछे गए, जिनमें उसका और उसके पिता का नाम, घर का पता, एजुकेशन और उसकी कमाई का जरिया शामिल था. इसके जवाब में एल्विश ने बताया कि वह यूट्यूब के जरिए महीने में 35-40 लाख रुपए कमाता है. एल्विश ने बताया कि इसके अलावा उसने कोई सिस्टम ज्वाइन किया है. उस सिस्टम से भी 8-10 लाख मिलता है. कुल मिलाकर उसकी महीने की इनकम 50 लाख से ऊपर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top