Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

बिग बॉस 19 जीतने के बाद भी इंतजार में गौरव खन्ना, विजेता को अब तक नहीं मिली कार

बिग बॉस 19 जीतने के बाद भी इंतजार में गौरव खन्ना, विजेता को अब तक नहीं मिली कार

Bigg Boss 19: टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 के विजेता बनने के बाद भी अभिनेता गौरव खन्ना एक इनाम का इंतजार कर रहे हैं। शो खत्म हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन विजेता को मिलने वाली लग्जरी कार अब तक उनके पास नहीं पहुंची है। हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए गौरव ने इस बात का जिक्र बेहद मजाकिया अंदाज में किया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

अपने व्लॉग में गौरव अपने को-कंटेस्टेंट और दोस्त प्रणित मोरे के साथ नजर आए। दोनों डिनर के दौरान बिग बॉस के दिनों को याद करते दिखे और घर के अंदर सीखी आदतों पर भी हंसी-मजाक किया। इसी बातचीत के दौरान प्रणित ने हल्के अंदाज में गौरव से उनकी जीती हुई कार का जिक्र छेड़ दिया।

इस पर गौरव ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें अब तक वह कार नहीं मिली है, जो विजेता बनने पर देने का वादा किया गया था। गौरव की यह बात सुनकर फैंस हैरान रह गए, क्योंकि शो के ग्रैंड फिनाले में साफ तौर पर नकद इनाम के साथ कार देने की घोषणा की गई थी।

गौरव ने व्लॉग में सीधे तौर पर किसी पर आरोप तो नहीं लगाया, लेकिन उन्होंने फैंस के उस कमेंट को लाइक जरूर किया, जिसमें कहा गया था कि यह वीडियो शायद शो के मेकर्स को इनाम की याद दिलाने के लिए बनाया गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस सवाल उठाने लगे कि आखिर बिग बॉस 19 के विजेता को इनाम मिलने में इतनी देरी क्यों हो रही है।

बता दें कि सलमान खान के होस्ट किए गए बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को हुआ था। इस सीजन की थीम “इस बार चलेगी घरवालों की सरकार” रही, जिसमें प्रतियोगियों को संसद जैसी व्यवस्था में खेलते देखा गया। फिनाले में गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम की, फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं, जबकि प्रणित मोरे दूसरे रनर-अप बने थे।

Back To Top