Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

फर्जी जमीन बिक्री का खुलासा, खरीदार से लाखों हड़पने के बाद दी जान से मारने की धमकी

फर्जी जमीन बिक्री का खुलासा, खरीदार से लाखों हड़पने के बाद दी जान से मारने की धमकी

गाजियाबाद: मोदीनगर क्षेत्र में जमीन खरीदने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी एक व्यक्ति से आरोपियों ने 30 लाख रुपये लेकर फर्जी सौदा कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ओमपाल के मुताबिक, उन्हें जमीन की तलाश थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात पड़ोसी गांव चुड़ियाला निवासी एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को जमीन का बिचौलिया बताते हुए अपने रिश्तेदार की जमीन खरखौदा क्षेत्र में होने का दावा किया। बातचीत के बाद जमीन का सौदा 30 लाख रुपये में तय कर दिया गया और पीड़ित ने पूरी रकम आरोपियों को सौंप दी।

जब जमीन की पैमाइश के लिए राजस्व विभाग से संपर्क किया गया तो पता चला कि बताई गई जमीन पहले ही दो अन्य महिलाओं के नाम पर रजिस्टर्ड हो चुकी है। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपियों ने पैसे लौटाने के बजाय अभद्रता शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

मामले की शिकायत कोर्ट में की गई, जिसके बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

Back To Top