Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली में नकली दवाओं का नेटवर्क बेनकाब, पैकेजिंग सप्लायर भी गिरफ्त में

दिल्ली में नकली दवाओं का नेटवर्क बेनकाब, पैकेजिंग सप्लायर भी गिरफ्त में

नई दिल्ली: दिल्ली में नकली दवाओं और सौंदर्य प्रसाधनों के कारोबार पर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। अपराध शाखा की साइबर सेल ने नकली दवाओं के रैपर और पैकेजिंग सामग्री छापने वाली एक प्रिंटिंग यूनिट का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नकली दवाओं के निर्माण और बिक्री से जुड़े मामले की चल रही जांच के तहत की गई।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि इससे पहले इसी मामले में श्री राम, गौरव भगत और प्रमोद कुमार गुप्ता को नकली दवाओं के निर्माण और आपूर्ति के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच आगे बढ़ने पर सामने आया कि नकली दवाओं और कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए इस्तेमाल होने वाली पैकेजिंग सामग्री एक प्रिंटिंग यूनिट से सप्लाई की जा रही थी।

इसके बाद पुलिस ने बुराड़ी निवासी अनिल सिंह रावत (46) और नांगली मोर निवासी राहुल अग्रवाल (31) को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि अनिल सिंह रावत रामा रोड इलाके में एक प्रिंटिंग प्रेस का संचालन करता था, जहां से नकली दवाओं और मरहम के लिए रैपिंग बॉक्स और पैकेजिंग सामग्री छापी जाती थी।

पुलिस ने रामा रोड स्थित प्रिंटिंग यूनिट पर छापा मारकर स्किन शाइन ऑइंटमेंट के रैपर छापने में इस्तेमाल किए जा रहे दो डाई फ्रेम बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि राहुल अग्रवाल, मुख्य आरोपी श्री राम के निर्देश पर उक्त प्रिंटिंग प्रेस से नकली दवाओं के लिए प्रिंटेड रैपिंग बॉक्स का ऑर्डर देता था।

पुलिस के मुताबिक, ये रैपर और बॉक्स अवैध रूप से तैयार की जा रही दवाओं और ऑइंटमेंट की पैकिंग में इस्तेमाल किए जाते थे, जिन्हें बाद में बाजार में असली बताकर बेचा जाता था।

Back To Top