Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

मसूरी मालरोड पर जल्द लागू होगा फास्ट टैग सिस्टम, नगर पालिका बोर्ड ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

मसूरी मालरोड पर जल्द लागू होगा फास्ट टैग सिस्टम, नगर पालिका बोर्ड ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

देहरादून- मसूरी की मालरोड पर जल्द ही प्रवेश के लिए फास्ट टैग सिस्टम लागू किया जाएगा। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। बैठक में रखे गए 37 प्रस्तावों में से 35 को सर्वसम्मति से पास किया गया। साथ ही शहर के हुसैनगंज क्षेत्र का नाम बदलकर कृष्णानगर करने का प्रस्ताव भी अनुमोदित किया गया।

नगर पालिका भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने की। बैठक में टिहरी बस स्टैंड व सिविल अस्पताल के पास नई पार्किंग निर्माण, मौसी फॉल के सौंदर्यीकरण, झड़ीपानी प्राइमरी स्कूल की छत पर आंगनबाड़ी कक्ष, बार्लोगंज सनातन मंदिर के पास पार्किंग निर्माण, ओल्ड टिहरी बस अड्डे पर पार्किंग, रोपवे ट्रॉली के संचालन के लिए नए सिरे से टेंडर जारी करने तथा टाउन हॉल के संचालन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा लाइब्रेरी और गाड़ीखाना पार्किंग के लिए पुनः ई-निविदा जारी करने तथा रोपवे ट्रॉली के पास स्थित म्यूजियम कैफेटेरिया को बाजार दर पर किराये पर देने के प्रस्ताव भी पास किए गए। नगर के विभिन्न वार्डों में वेंडिंग जोन बनाने पर भी सहमति बनी।

मसूरी फिलिंग स्टेशन और ओम फिलिंग स्टेशन के किराये को बाजार दरों के अनुरूप तय करने का मुद्दा भी बैठक में आया। किंग्रेग क्षेत्र में पालिका की खाली पड़ी नौ दुकानों को पात्र व्यक्तियों को आवंटित करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल सैनिक विश्राम गृह के लिए 2.5 बीघा जमीन देने के प्रस्ताव का सभासद सचिन गुहेर ने विरोध किया। स्ट्रीट डॉग्स के लिए शेल्टर हाउस बनाने और कूड़ा निस्तारण के लिए आवश्यक वाहनों की खरीद पर भी सहमति बनी।

सार्वजनिक शौचालयों के संचालन का मुद्दा भी सामने आया, जहां पालिकाध्यक्ष ने इन्हें दो अलग-अलग फर्मों की बजाय एक ही फर्म को देने का प्रस्ताव रखा, जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया। शहर में आवारा पशुओं के रजिस्ट्रेशन पर भी चर्चा की गई। स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम स्थान मिलने पर मिली 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि में से 50% पर्यावरण मित्रों और 50% ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर खर्च करने का निर्णय लिया गया।

पथ प्रकाश के लिए छह नए लाइनमैन की तैनाती, टाउन हॉल के संचालन हेतु सामग्री खरीदी, स्काई लिफ्ट खरीदने, सभागार का सौंदर्यीकरण, मालरोड बैरियर पर नए बूम बैरियर लगाने, फास्ट टैग व स्कैनिंग कैमरे लगाने, सर्दियों में अलाव की लकड़ी खरीदने और पालिका क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव भी पारित किए गए।

जून से सितंबर 2025 तक डीजल आपूर्ति के लिए 13,79,807 रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई। सभासद अमित भट्ट ने पेट्रोल पंप से संबंधित जानकारी ईओ से मांगी, लेकिन जानकारी न मिलने पर आपत्ति जताई। बैठक में कई सभासद और अधिकारी उपस्थित रहे।

बोर्ड ने झूलाघर के बड़े झूले को हटाने का निर्णय भी लिया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि टाउन हॉल की मरम्मत का कार्य भी जल्द किया जाएगा, क्योंकि एमडीडीए द्वारा बनाए गए भवन में तोड़फोड़ की शिकायतें मिली हैं। नगर पालिका ईओ तनवीर मारवाह ने बताया कि मालरोड के दोनों बैरियर पर फास्ट टैग सुविधा दो महीने के भीतर शुरू कर दी जाएगी। स्थानीय निवासियों को पास उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पालिका की आय बढ़ने की उम्मीद है।

Back To Top