Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

ग्रेटर नोएडा –  नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में दलपुरा गांव के सामने नोएडा की ओर जा रही एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। हादसे के समय वाहन में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार पहले सड़क किनारे लगे बैरियर से टकराई और फिर कई बार घूमते हुए सड़क से नीचे जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं और सभी की हालत खतरे से बाहर है। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात धीमा पड़ गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुबह के समय हल्के कोहरे और तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Back To Top