Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

कथित वीडियो विवाद के बाद AIMIM ने हुमायूं कबीर की AJUP से गठबंधन तोड़ा, अकेले लड़ेगी बंगाल चुनाव

कथित वीडियो विवाद के बाद AIMIM ने हुमायूं कबीर की AJUP से गठबंधन तोड़ा, अकेले लड़ेगी बंगाल चुनाव

AIMIM–AJUP Alliance Break: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर को लेकर सोशल मीडिया पर कथित वीडियो वायरल होने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। इस विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ किया गया गठबंधन औपचारिक रूप से समाप्त करने की घोषणा कर दी है।

AIMIM का कहना है कि वायरल वीडियो में सामने आए बयान समुदाय की ईमानदारी पर सवाल उठाने वाले हैं और पार्टी ऐसे रुख का समर्थन नहीं कर सकती। ओवैसी की पार्टी ने साफ किया कि वह आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और किसी भी नए गठबंधन की संभावनाओं को भी खारिज कर दिया है।

पार्टी ने इस मौके पर बंगाल के मुस्लिम समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। AIMIM का आरोप है कि दशकों से राज्य में सेक्युलर राजनीति का दावा करने वाली सरकारें रहीं, लेकिन मुस्लिम समुदाय आज भी सबसे गरीब और उपेक्षित वर्गों में गिना जाता है। पार्टी का कहना है कि उनकी प्राथमिकता हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए स्वतंत्र राजनीतिक आवाज को मजबूत करना है।

हुमायूं कबीर, जिन्हें मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण के विवादित प्रस्ताव के बाद तृणमूल कांग्रेस से निकाला गया था, ने अपनी नई पार्टी AJUP बनाकर चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया था। लेकिन अब AIMIM के गठबंधन वापस लेने के बाद बंगाल में सियासी समीकरणों पर नया असर पड़ने की संभावना है।

राज्य की 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Back To Top