Breaking News
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
नोएडा में होली खेलते समय प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, युवती समेत चार हिरासत में
नोएडा में होली खेलते समय प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, युवती समेत चार हिरासत में

सीआरपीएफ से बीएसएफ तक निकली असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती, 12 मार्च तक करें आवेदन

सीआरपीएफ से बीएसएफ तक निकली असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती, 12 मार्च तक करें आवेदन

UPSC CAPF Notification 2026: देश की अर्धसैनिक बलों में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सहायक कमांडेंट (AC) परीक्षा 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 349 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भर्ती देश के प्रमुख अर्धसैनिक बलों — सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) — में सहायक कमांडेंट के पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

पदों का विवरण

BSF – 108 पद

CRPF – 106 पद

ITBP – 12 पद

SSB – 53 पद

CISF – 70 पद

कुल पद – 349

कौन कर सकता है आवेदन?

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य

आयु 20 से 25 वर्ष (1 अगस्त 2026 के अनुसार)

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट

भारतीय नागरिक होना आवश्यक

निर्धारित शारीरिक और चिकित्सीय मानकों को पूरा करना जरूरी

महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना जारी – 20 फरवरी 2026

आवेदन शुरू – 20 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि – 12 मार्च 2026 (शाम 6 बजे तक)

लिखित परीक्षा – 19 जुलाई 2026

पेपर I – सुबह 10 से 12 बजे

पेपर II – दोपहर 2 से शाम 5 बजे

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग – ₹200

एससी/एसटी और महिला अभ्यर्थी – कोई शुल्क नहीं

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), मेडिकल परीक्षण और इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट से गुजरना होगा। अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले पंजीकरण कर यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) प्राप्त करना होगा, इसके बाद कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर परीक्षा केंद्र का चयन और शुल्क भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।

Back To Top