Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

चमोली में पूर्व फौजी ने किया बड़ा उलटफेर, पूर्व मंत्री की पत्नी को दी शिकस्त

चमोली में पूर्व फौजी ने किया बड़ा उलटफेर, पूर्व मंत्री की पत्नी को दी शिकस्त

चमोली: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बीच चमोली जिले की रानों जिला पंचायत सीट से एक चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। यहां पूर्व फौजी लक्ष्मण खत्री ने बड़ा उलटफेर करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को करारी शिकस्त दी है। खत्री ने रजनी भंडारी को 479 वोटों के अंतर से हराया और शानदार जीत दर्ज की।
इस चुनाव में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बीजेपी के चमोली जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल भी चुनावी मैदान में पिछड़ गए और वह चौथे स्थान पर रहे।

इस नतीजे को राजनीतिक गलियारों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रजनी भंडारी की हार को न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत राजनीतिक पकड़ में कमी के तौर पर देखा जा रहा है, बल्कि इसे उनके पति राजेंद्र भंडारी के राजनीतिक भविष्य से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि राजेंद्र भंडारी हाल ही में लोकसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके बाद हुए बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला से हार का सामना करना पड़ा था। अब पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी की हार ने भंडारी परिवार की सियासी साख को एक और बड़ा झटका दिया है।

यह नतीजा सिर्फ पंचायत स्तर के समीकरणों को ही नहीं बदल रहा, बल्कि आने वाले समय में जिले की राजनीति पर भी इसका गहरा असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top