Breaking News
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
शानदार टीमवर्क से जीता दिल, विक्रम-अजिंक्य ने अपने नाम की मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
95 बीघा जमीन का सौदा कर लिया एडवांस, बैनामा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

23 जनवरी से ओटीटी पर एंटरटेनमेंट की भरमार, फिल्में और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट जारी

23 जनवरी से ओटीटी पर एंटरटेनमेंट की भरमार, फिल्में और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट जारी

OTT This Week Release: हफ्ते की शुरुआत के साथ ही एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए जबरदस्त कंटेंट लाइन-अप तैयार है। जहां सिनेमाघरों में कई नई फिल्मों की रिलीज को लेकर चर्चा है, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी इस सप्ताह एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने जा रही हैं।

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब 23 जनवरी 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। विभु पुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इसी दिन कृति सेनन और धनुष की चर्चित फिल्म ‘तेरे इश्क में’ भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित यह फिल्म नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में आई थी और अब 23 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी। फिल्म में प्रकाश राज, प्रियांशु पैन्युली और तोता रॉय चौधरी भी शामिल हैं।

कन्नड़ सिनेमा के फैंस के लिए भी खास तोहफा है। किच्चा सुदीप की एक्शन फिल्म ‘मार्क’, जो 25 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, अब 23 जनवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में शाइन टॉम चाको, नवीन चंद्र, विक्रांत और योगी बाबू भी नजर आएंगे।

इसके अलावा इस हफ्ते एक स्पेस साइंस ड्रामा वेब सीरीज भी ओटीटी पर दस्तक दे रही है। अरुणाभ कुमार के क्रिएशन में बनी यह सीरीज 23 जनवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, जिसमें श्रिया सरन, नकुल मेहता, गोपाल दत्त, प्रकाश बेलावाड़ी और दानिश सैत अहम भूमिकाओं में हैं।

ओटीटी लिस्ट में तमिल क्राइम कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सिराई’ भी शामिल है, जो 23 जनवरी से जी5 पर उपलब्ध होगी। वहीं, अमेरिकी ड्रामा सीरीज ‘इट्स नॉट लाइक दैट’ 25 जनवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

Back To Top