Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

मसूरी में स्कूल से सड़क तक हरियाली’कृमसूरी को सुंदर बनाने की नई पहल, पर्यावरण दिवस से शुरू होगा अभियान

मसूरी में स्कूल से सड़क तक हरियाली’कृमसूरी को सुंदर बनाने की नई पहल, पर्यावरण दिवस से शुरू होगा अभियान

देहरादून- मसूरी को और अधिक सुंदर और पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। इसी कड़ी में एसडीएम राहुल आनंद की अध्यक्षता में शहर के प्रमुख अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें “स्कूल से सड़क तक हरियाली” अभियान की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में एसडीएम ने स्कूल प्रबंधन से अपील की कि वे अपने परिसरों की तरह स्कूल के बाहर की सड़कों, दीवारों और आसपास के क्षेत्रों को भी साफ-सुथरा और आकर्षक बनाएं। उन्होंने बताया कि झड़ीपानी से हाथीपांव और टिहरी बस अड्डे तक का क्षेत्र कई प्रतिष्ठित स्कूलों से जुड़ा है, जिसे सजाकर पर्यटन को नया आयाम दिया जा सकता है।

प्रशासन इस अभियान की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से करने की तैयारी में है। इसके तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा और स्कूलों की बाहरी दीवारों पर पेंटिंग व म्यूरल्स बनाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र को आकर्षक रूप दिया जा सके।

इसके साथ ही नगर पालिका के नए ट्रैफिक प्लान के तहत कुछ सड़कों को वन-वे किए जाने की योजना है। ऐसे में हरियाली और साज-सज्जा से सुसज्जित स्कूल परिसर पर्यटकों को बेहतर अनुभव देंगे और शहर की छवि को मजबूत करेंगे।

यह इस अभियान की पहली बैठक थी, जिसमें स्कूलों से सुझाव लिए गए। प्रशासन जल्द ही दूसरी बैठक कर योजना को अंतिम रूप देगा। वहीं, मसूरी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने भी इस पहल का समर्थन किया है।

प्रशासन का लक्ष्य है कि बरसात से पहले पौधारोपण पूरा कर लिया जाए, ताकि आने वाले समय में मसूरी हरियाली और फूलों से सजी एक आकर्षक पर्यटन नगरी के रूप में उभरे।

Back To Top