Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

हरिद्वार: सैनी आश्रम को लेकर दो गुटों में टकराव, पुलिस ने मौके पर संभाली स्थिति

हरिद्वार: सैनी आश्रम को लेकर दो गुटों में टकराव, पुलिस ने मौके पर संभाली स्थिति

हरिद्वार (ज्वालापुर) – ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सैनी आश्रम को लेकर सैनी समाज के दो गुटों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद रविवार को एक बार फिर तूल पकड़ गया। आश्रम परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले

स्थिति को बिगड़ते देख कोतवाली ज्वालापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने संयम से काम लेते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया-बुझाया और भीड़ को तितर-बितर किया।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आश्रम परिसर में स्थिति नियंत्रण में है और सभा को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है

भारी पुलिस बल तैनात, प्रशासन सतर्क

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को सख्ती से रोका जाएगा।

प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है ताकि सैनी समाज में चल रही आंतरिक खींचतान आगे और न बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top