Breaking News
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: ICE ड्रग्स और हथियारों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
डोमकल में मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन—तीन की मौत
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए
महेंद्र पार्क में रंजिश का खूनी अंजाम: 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, 4 नाबालिग पकड़े गए

हरिद्वार भूमि घोटाला: दो IAS और एक PCS अधिकारी को चार्जशीट, विजिलेंस जांच जारी

हरिद्वार भूमि घोटाला: दो IAS और एक PCS अधिकारी को चार्जशीट, विजिलेंस जांच जारी

हरिद्वार, 18 जुलाई: हरिद्वार नगर निगम के जमीन घोटाले के मामले में उत्तराखंड शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो IAS और एक PCS अधिकारी को विभागीय चार्जशीट जारी कर दी है। इन अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। मामला हरिद्वार नगर निगम द्वारा ग्राम सराय में कूड़े के ढेर के पास स्थित अनुपयुक्त 2.3070 हेक्टेयर भूमि को 54 करोड़ रुपये में खरीदने से जुड़ा है, जिस पर गंभीर सवाल उठे थे।

मुख्यमंत्री के आदेश पर शुरू हुई जांच

घोटाले की सूचना सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद सचिव रणवीर सिंह चौहान ने मामले की प्रारंभिक जांच की और 29 मई को रिपोर्ट शासन को सौंपी।

निलंबन और चार्जशीट

रिपोर्ट के आधार पर 3 जून को तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त IAS वरुण चौधरी और एडीएम PCS अजयवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया। अब तीनों को कार्मिक विभाग की ओर से विभागीय चार्जशीट जारी की गई है।

जवाब के बाद आगे की कार्रवाई

कार्मिक विभाग के अनुसार, आरोपित अधिकारियों से जवाब प्राप्त होने के बाद शासन एक जांच अधिकारी नियुक्त करेगा, जो उनके जवाबों की समीक्षा कर विस्तृत पूछताछ करेगा। इसके आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विशेष ऑडिट और विजिलेंस जांच भी जारी

इस मामले में विजिलेंस जांच अभी भी चल रही है। इसके साथ ही IAS वरुण चौधरी के नगर आयुक्त के कार्यकाल का विशेष ऑडिट भी किया जा रहा है, जिससे और भी अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top